Indian TV News Lucknow
इंदिरा रसोई संचालिका अनामिका खंडेलवाल ने बताया कि अभी हमने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इंदिरा रसोई की तरफ से गरीबो के लिए तथा अस्पतालों में आ रहे मरीजों की परेशानी को दूर करने के लिए मुफ्त में खाना वितरण करने का एक मन बनाया था जिसको देखते हुए बहुत से दानदाताओं ने इंदिरा रसोई में अपना पूर्ण रूप से सहयोग दिया जिनमे दानदाता राजकुमार नानकानी शिव मेडिकल किशनगढ़बास, किशोर कुमार बंबोरा वाले, गीतेश गुप्ता मेंहदी बाघ अलवर वालो के सहयोग से खाने के पैकेट हॉस्पिटलों और गरीबों में वितरण किया गया । इसमें नगर पालिका के नीरज नरूका , गुंजन मिस्र, उमेश व्यास , ओर गार्ड दीपक कुमार सामिल थे।
संचालिका अनामिका खंडेलवाल ने दानदाताओ का आभार व्यक्त करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया है तथा और लोगो को भी सहयोग करने के लिए आगे आने को बोला है।
