मूसलाधार बारिश तथा बाढ़ से गिरे घरों तथा फसलों को नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को कराया
यमुना पट्टी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में त्वरित मदद का दिया भरोसा
कालपी (जालौन) क्षेत्रीय विधायक ने कालपी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश तथा बाढ़ से गिरे घरों तथा फसलों को नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है। विधायक विनोद चतुर्वेदी क्षेत्र के गांव कीरतपुर, देवकली, हीरापुर, मंगरौल आदि क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत दिलाने की सरकार से मांग की विधायक विनोद चतुर्वेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा शासन के राहत सचिव को ईमेल से प्रेषित पत्रों के माध्यम से अवगत कराया है कि हाल ही में 10,11 तथा 12 सितंबर को लगातार हुई बरसात की चपेट में आकर कई स्थानों में घर गिर गए हैं तथा कई लोग बेघर भी हो गए हैं। इसी प्रकार यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चपेट में आकर खेतों के जलमग्न हो जाने से तिली, ज्वार, बाजरा, मूंग, उड़द की फसलें नष्ट हो गई हैं। विधायक ने बताया कि हजारों एकड़ फसल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भारी क्षति पहुंची है। शनिवार को जनसंपर्क कार्यालय में ग्रामीणों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को शासन स्तर से हर संभव शासकीय मदद पहुंचाई जाएगी विधायक ने अवगत कराया है कि इस संबंध में जिलाधिकारी से संबंधित उच्च अधिकारियों को भी बाढ़ एवं बरसात से क्षतिग्रस्त फसलों तथा घरों की शासकीय मदद देने के लिए सर्वे कराने की अपेक्षा की है। कालपी के कीरतपुर से मंगरोल रोड तक बाढ ग्रस्त इलाकों का नाव से दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि जोंधरा नाले में बने पुल के दोनों तरफ सड़क की ऊंचाई कराई जाएगी। ताकि बाढ़ का पानी सड़क में भर सकें।
प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।
अनिल कुमार ओझा जिला -जालौन उरई (उ.प्र.)