जलस्तर बढ़ने पर गंगा पर नजर
उन्नाव से ख़बर है, यहां पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, बीते 24 घंटे में उन्नाव में 6 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है, जिसके बाद जलस्तर बढ़ने के बाद उन्नाव में गंगा की चौकसी बढ़ा दी गई है, डीएम रविंद्र कुमार ने आज अधिकारियों के साथ शुक्लागंज स्थित रविदास नगर गंगा कटरी का निरीक्षण किया । डीएम रविंद्र कुमार के साथ एडीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह के साथ ही सिंचाई विभाग की टीम भी मौजूद रही । डीएम ने अधिकारियों के साथ गंगा घाट के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लेकर निर्देशित किया । डीएम रविन्द्र कुमार ने जलस्तर बढ़ने पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है, वहीं डीएम ने कटान पर भी नजर रखने के लिए कहा है, इसके साथ ही डीएम ने गंगा का जलस्तर बढ़ने, कटान होने, बाढ़ आने जैसी स्थितियों को भी देखा । आपको बता दें की बीते साल जिला प्रशासन ने बाढ़ आने से पहले जियो बैग लगवा दिए थे जो काफी हद तक कारगर साबित हुए थे । डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया की शुक्लागंज में गंगा के किनारे जो बाढ़ क्षेत्र हैं, उसका निरीक्षण किया गया है, डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया की पिछले साल सिंचाई विभाग की तरफ से जियो बैग लगाने से कटान रोकने में मदद मिली थी, इस साल भी हम लोगों की कोशिश है की किसी प्रकार का कोई कटान ना हो, गंगा किनारे जो लोग रह रहे हैं उन्हें नुकसान ना हो । डीएम रविंद्र कुमार ने बताया की इसीलिए आज सिंचाई विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया है, डीएम रविंद्र ने बताया की अभी यहाँ कुछ निर्माण की आवश्यकता है, वहीं डीएम ने बताया की पुराने कार्य में भी मरम्मत और बदलने की आवश्यकता है, डीएम ने बताया की सिंचाई विभाग की टीम को बारिश के पूर्व कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गंगा किनारे रहने वाले लोगों को कोई समस्या ना हो ।
उन्नाव से ब्यूरो चीफ गौरव जयसवाल की रिपोर्ट