प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश
स्लग——- मनरेगा श्रमिकों को मासिक वितरण एवं वैक्सीनेशन हेतु जागरूक करना
एंकर——- जिले से लगी हुई ग्राम पंचायत मुड़िया कला में आज दिनांक 27 मई 2021 को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत जी के आह्वान पर एवं शाहपुर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में भाजपा मंडल शाहपुर के सदस्य राजेश ठाकुर एवं जियालाल झारिया के द्वारा पंचायत प्रधान प्रेम सिंह वालरे सचिव अजमेर सिंह धुर्वे रोजगार सहायक इन्द्र सिंग बालरे की उपस्थिति में “सेवा ही संगठन” योजना के तहत मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य के श्रमिकों को मास्क वितरण किया गया, एवं हाथों में सैनिटाइजर किया गया, एवं लोगों के बीच में जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, तथा लोगों को यह जानकारी दी गई कि वैक्सीन अवश्य लगाएं और अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा करें, 2 गज के नियम का पालन अवश्य करें!