उरई (जालौन)
उपभोक्ताओं की समस्या का तुरन्त होगा निस्तारण:
आज जालौन रोड उरई ऊर्जा भवन परिसर में विधुत अधिशाषी अभियंता (Exn) महेंद्र नाथ भारती से मुलाकात हुई उन्होंने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार की विधुत संबंधी समस्या के लिए उपभोक्ता स्वयं मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराने हेतु हमसे मुलाकात कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है हमारा प्रयास रहता है कि उपभोक्ता की समस्या का समाधान तुरन्त हो । उन्होंने कहा कि उपभोक्ता समय से अपना विधुत बिल जमा करें जिससे उपभोक्ता को निर्बाध रूप से बिजली मिल सके ।
उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में जर्जर तारों और उपकरणों को बदला जा रहा है । जो विधुत पोल खराब है उनको भी बदला जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से हमारा कहना है कि राष्ट्रहित में बिजली बचायें और अनाधिकृत रूप से बिजली का उपयोग न करें।
अनिल कुमार ओझा
ब्यूरो चीफ
जिला -जालौन
उरई (उ.प्र.)