उरई (जालौन):
जालौन कोतवाली में हुई पीस कमेटी की मीटिंग :
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डाॅ. दुर्गेश कुमार द्वारा दुर्गा पूजा, विजयदशमी आदि त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाली जालौन में धर्मगुरुओं/गणमान्य/संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई । अधिकारियों ने सभी संभ्रांत नागरिकों से बातचीत कर व्यवस्था संबंधी सुझाव को गम्भीरता पूर्वक सुना और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
अनिल कुमार ओझा
ब्यूरो चीफ
जिला -जालौन
उरई (उ.प्र.)