न्यायालय समाचार
थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन में हेड कांस्टेबल एवम पेरोकार महेश कुमार की रही जबरदस्त पेरवी
एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देश पर अपराधियों को माननीय न्यायालयो से हो रही है धड़ाधड़ सजा
पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ दौरान,पुलिस पार्टी पर फायर करने वाले को हुई सजा तथा लगा जुर्माना
इस मामले का दूसरा अभियुक्त सोनू अभी भी फरार चल रहा है,जिसकी फाईल को अलग करने के बाद,अभियुक्त सोनू का वाद माननीय न्यायालय में अभी भी विचाराधीन है
अभियुक्त को सजा दिलाने में एडीजीसी मेनपाल सिह एवम विवेचक उपनिरीक्षक ओमैन्द्र सिह का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों के चलते अब माननीय न्यायालयो मे भी हो रही है,अपराधियों को धड़ाधड़ सजा,पेरोकारो की चल रही है जबरदस्त पेरवी।सन 2019 मे थाना चिलकाना के उपनिरीक्षक शाहआलम ने एक मुकदमा कायम करते हुए बताया,कि अभियुक्त कुर्बान पुत्र अलीहसन निवासी मौहल्ला काजीवाला कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली एवम सोनू पुत्र नामालूम निवासी जनपद शामली द्वारा चेकिंग के दौरान जान से मार डालने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करना जिससे गोली लगने से एक सिपाही हरेंद्र धामा के घायल हो जाना व पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा हेतु की गई फायरिंग के दौरान एक बदमाश कुर्बान के पेर में गोली लगकर घायल हो जाने के बाद पकड़े जाना तथा एक अभियुक्त सोनू के मौके से भाग जाने के मामले में माननीय न्यायालय से अभियुक्त कुर्बान को 5 साल कारावास की सुनाई सजा तथा लगा 3,500 रूपए का जुर्माना।जिस मामले मे थाना चिलकाना मे उक्त अभियुक्त कुर्बान व सोनू के विरुद्ध दिनांक 23-9-2019 को आईपीसी की धारा 307 व 414 एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था।लगभग 5 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय एडीजे/एफटीसी-द्वितीय द्वारा अभियुक्त कुर्बान को कल देर शाम 5 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई,तथा लगाया 3,500 रूपए का अर्थदंड।इस मामले में सोनू पुत्र नामालूम फरार चल रहा है,जिसकी फाईल अलग कर,वाद अभी भी माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।अभियुक्त को सजा दिलाने में जहां थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन में हेड कांस्टेबल एवम पेरोकार महेश कुमार की जबरदस्त पेरवी रही,तो वही एडीजीसी मेनपाल सिह,विवेचक एवम उपनिरीक्षक ओमेन्द्र सिंह का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।जबकि इस मामले में माॅनेरटिंग सैल की पेरवी भी जबरदस्त तरीके से चली।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़