स्लग:- अवैध मादक पदार्थों को बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी।
20 लाख कीमत की स्मेक ओर 2 मोटरसाइकिल सहित21 लाख का मशरूका बरामद ,4 आरोपी गिरफ्त में।
राजगढ़ संवाददाता रामबाबु चौहान
राजगढ़ के छापीहेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। जब 200 ग्राम अवैध स्मैक व 02 मोटर साईकल सहित कुल 21 लाख का मसरूका जप्त कर 04 आरोपीयो को भी दबोच लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध अभियान के तहत उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश अभियान के तहत थाना छापीहेड़ा थाना प्रभारी आर एस शक्तावत द्वारा उक्त सराहनीय सफल कार्यवाही हुई है।
दिनांक 27 मई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की 04 व्यक्ति खिलचीपुर तरफ से भाटखेड़ा रोड़ से 02 मोटर साइकिल से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिए छापीहेड़ा आ रहे है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी थाना छापीहेड़ा आर एस सक्तावत द्वारा तत्काल टीम का गठन कर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाह को हमराह बल के मौके पर रवाना किया। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पूजा कृषि यंत्र भाटखेड़ा जोड़ के पास पहुचे थोड़ी देर बाद खिलचीपुर तरफ से दो मोटरसाइकिल आती हुई दिखी जिन्हें रोका तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा व उनके पास रखे हुए सामान को चेक किया जिसमें अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखा हुआ था। जिसके संबंध में चारो व्यक्ति से वैध कागज मांगे गए जो नहीं होना बताया।
आरोपी बनवारी तंवर, निवासी ग्राम मानपुरा भालता झालावाड़, पवन धाकड़, आदिल शाह एवं दानिश हुसैन सर्व निवासी सोमवारिया बाजार, खिलचीपुर एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने एवं उक्त मादक पदार्थ स्मैक अवैध होने से कुल 200 ग्राम कीमत 20 लाख रुपये व 02 मोटर साईकिल कीमती 01 लाख कुल मशरूका 21 लाख रुपये का मौके पर चारो व्यक्तियों से जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/21 धारा 8/21 NDPS act के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बाइड ;- एसडीओपी राजगढ़ अन्तर सिंह जमरा ।