खातेगांव देवास जिले के नगर खातेगांव में श्री राम जानकी सुंदरकांड मंडल का दिन शनिवार को गणेश मंदिर जूना अड्डा से शुभारंभ हुआ मंडल के सदस्यों के द्वारा बताया गया की प्रत्येक शनिवार नगर के प्रत्येक मंदिरों में श्री राम जानकी सुंदरकांड मंडल के द्वारा गायन वादन साउंड, पुष्पमाला प्रसाद सभी निःशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा एवं मंडल के सदस्यों के द्वारा बताया कि रामचरितमानस का पंचम सोपान सुंदरकांड है,जिसमे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन चरित्र, हनुमान जी महाराज की भगवान राम के प्रति भक्तिभाव का सुंदर वर्णन है, सुन्दरकाण्ड पाठ सुनना व सुनाना दोनों ही लाभदायक है सुंदरकाण्ड के पाठ करने से मानसिक रुप से भी व्यक्ति मजबूत होता है और विरोधियों को परास्त करता है सिर्फ यही नहीं सुंदरकांड व्यक्ति के अंदर सकारात्मक भावनाओं को भी पैदा करता है और इसका पाठ करने से व्यक्ति समाज के लिये अच्छे काम करने के प्रति भी प्रेरित होता है यही वजह है कि पंडित और ज्योतिषाचार्य भी लोगों को सुंदर कांड का पाठ करने की सलाह देते हैं एवं नगर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं ने सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
खातेगाब से राजेश माल्या की रिपोर्ट