खबर सहारनपुर से ट्रैफिक से जुड़ी
स्कूल के समय तीन-तीन घंटे देहात व शहर में भारी वाहनों को एंट्री नहीं!
एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने दिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश.
देहात व नगर के अंदर स्कूली समय में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबरदस्ती एंट्री होने पर जुर्माना और गाड़ी को जब्त किया जाएगा, सुबह और शाम तीन-तीन घंटे भारी मालवाहक को देहात व नगर क्षेत्र में आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राय देखा जा रहा है कि जनपद सहारनपुर में दिन के समय शहर व देहात क्षेत्र की ओर भारी वाहन डम्परों का आवागमन अधिक रहता है तथा स्कूल खुलने व बन्द होने के समय भी उक्त वाहनों का सचालन लगातार होता जा रहा है, जबकि तत्समय काफी अधिक संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं का आवागमन मार्ग पर होता है, जिससे दुर्घटना होने की प्रबल सम्भावना बनी रहती है, ऐसे में उक्त स्थिति के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि निम्नलिखित मार्गो पर स्कूल समय प्रात 06:00 बजे से 09:00 बजे तक तथा दोपहर में 12:00 बजे से 03:00 बजे तक समुचित स्थान पर बैरियर लगाकर व डयूटी व्यवस्थित कर समस्त प्रकार के भारी वाहनो के आवागमन को पूर्णत प्रतिबन्धित कराया जाये, उन्होंने कहा जो भी निर्देशों का पालन नहीं करेगा उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
बैरियर लगाकर उपरोक्त वर्णित समयानुसार प्रतिबन्धित किये गये मार्गो का विवरण
शाहजहाँपुर-नकुड मार्ग
सरसावा-चिलकाना मार्ग
सरसावा-नकुड मार्ग
चिलकाना से सहारनपुर शहर क्षेत्र की ओर।चुन्हेटी से हसनपुर सहारनपुर नगर क्षेत्र की ओर
बेहट से कलसिया से सहारनपुर नगर क्षेत्र की ओर।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़