ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने लगाया आरोप

```

सोनभद्र समाचार ब्यूरो चीफ नन्दगोपाल पाण्डेय

कोन / सोनभद्र -आयुर्वेदिक संयुक्त चिकित्सालय बागेसोती विकास खण्ड कोन में भवन निर्माण कार्य में घटिया ईंट का प्रयोग कर कराया जा रहा है । जो कि अति पिछड़ा क्षेत्र व आदिवासी क्षेत्र होने के नाते वर्षों से भवन निर्माण की आस जोह रहे आदिवासियों को छलावा से कम नहीं है जिस कार्यदायी संस्था या ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है । उसे लेकर आज सुबह तड़के ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन किया।

जिसके क्रम में समाजसेवी जोखन् प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य करा रहे ग्राम प्रधान के सहयोगियों व् दबंगों द्वारा ग्रामीणों को दी जा रही है सरेयाम धमकी और मनमानी तरीके से कार्य कराया जा रहा है।इसी क्रम में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है बल्कि घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा । वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के साथ अभद्रता के साथ साथ धमकी दिया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीण जोखन प्रसाद यादव, गुलाब कुशवाहा, जगरनाथ जा., मंटू शर्मा, आदि लोगों ने संबंधित विभाग व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही कराने व मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *