आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
दमोह जिला कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य के द्वारा मदिरा के अवैध व्यापार को कठोर कार्यवाही कर प्रतिबंधित किए जाने के आदेश के अनुक्रम में जिला आबकारी अधिकारी शरदचन्द्र निगम के निर्देशानुसार आज दिनांक 29 मई 2021 को सहायक जिला आबकारी अवधकिशोर चौबे के नेतृत्व में बटियागढ़ की संजय कालोनी पानी टंकी के पास कुचबंदिया लोगों के आवासों पर तलाशी में हाथभट्ठी कच्ची शराब करीब 80 लीटर तथा सडा़ महुआ लाहन प्लास्टिक कुप्पियों में करीब 2500 किलोग्राम बरामद कर जप्त किया गया.जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1,40000 लगभग है. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत 06प्रकरण कायम किए गये. आज की कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुरेश गोंड़ अनुरोध सेन,मधुसूदन दीवान, तथा आरक्षक जगदम्बा पांडे़,हरिसिंह, छोटेलाल चौरसिया, कुलदीप कटारे,ज्ञानेंद्र ठकोरिया तथा नगरसेनिक कार्यवाही में सहयोगी रहे.आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के अवैध निर्माण, परिवहन,तथा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी…
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश