ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों से मिले मंत्री पटेल, कहा अच्छे से पढ़ो सरकार करेगी मदद

```

*कोरोना से अनाथ हुए बच्चों से मिले मंत्री पटेल, कहा अच्छे से पढ़ो सरकार करेगी मदद*

को दमोह सांसद एवं मंत्री प्रहलाद पटेल हटा के शास्‍त्री वार्ड में उन बच्‍चों से मिले जो कोविड काल में अनाथ हो गये हैं। बेटी भूमिका कुशवाहा एवं बेटा अमन कुशवाहा की मातृछाया पहले ही उठ चुकी थी। कोविड काल में पिता चन्‍द्रभान कुशवाहा का भी निधन हो गया। ऐसे में दोनों बच्‍चे अपने आपको अनाथ महसूस कर रहे थे। केन्‍द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने उनके निवास पर जाकर बच्‍चों से संपर्क किया एवं उन्‍हे सरकार की योजना का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि घटना दुखित है, उसे भूल कर ही अपने भविष्‍य का ध्‍यान रखना। ऐसे समय में मुख्‍यमंत्री ने योजना बनाकर सीधे मदद करने की योजना बनाई है। आप दोनों को अपना उज्‍जवल भविष्‍य चुनने में प्रदेश की सरकार हर संभव सहयोग करेगी। 

 

हटा में अनाथ बच्चों से मिलते केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल.

केन्‍द्रीय मंत्री ने योजना से संबंधित प्रमाण पत्र व नगद राशि सौंपते हुए शिक्षा पर ध्‍यान देने की बात कही। इस अवसर पर विधायक पीएल तंतुवाय, जिला पंचायत अध्‍यक्ष शिवचरण पटेल, पूर्व विधायक डॉ. विजय सिंह राजपूत, मनीष पलया, सोमिल हजारी, पप्‍पू खटीक आदि उपस्थित रहे, 

एसडीएम गगन बिसेन, एसडीओपी भावना दांगी, महिला बाल विकास स्‍टाफ, नगर पालिका स्‍टाफ, राजस्‍व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे,।

ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *