राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डी एम को सौंपा
महोबा व्यूरो तीरथ सिंह
फतेहपुर जिले में हुई पत्रकार की हत्या पर मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपए व परिवार को एक नौकरी की मांग की
महोबा, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा के निर्देश पर एकत्रित हुए पत्रकारों ने बीते दिनों फतेहपुर बिसौली निवासी पत्रकार की निर्मम हत्या एवं हमीरपुर जिले के सरीला में दो क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गुर्गों के साथ मिलकर की गई दबंगई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पत्रकारों के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने व फतेहपुर बिसौली निवासी मृतक पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रूपए एवम परिवार को एक नौकरी की मांग की है।
आपको बता दें कि यूपी के फतेहपुर बिसौली निवासी पत्रकार दिलीप सैनी की निर्मम हत्या के बाद हमीरपुर जिले के सरीला नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने गुर्गों के साथ मिलकर दो क्षेत्रीय पत्रकारों अमित द्विवेदी एवं शैलेन्द्र मिश्रा को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने एवम् अमानवीय कृत्य कर यूरिन पिलाने का गंभीर आरोप लगने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्थानीय पुलिस से साँठ-गांठ कर पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। दबँग नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों के साथ की गई बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद पत्रकारों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 इस घटना की घोर निन्दा करता है सरकार से मांग करता है कि फतेहपुर बिसौली निवासी मृतक पत्रकार दिलीप सैनी के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता एवम परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान करें जिससे मृतक पत्रकार के परिवार का भरण पोषण हो सके जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहते हैं वही आज खतरे से खाली नहीं है पत्रकारों के ऊपर आए दिन हमले होते रहते हैं वजह मात्र यह है की पत्रकार द्वारा निरंतर समाज की यह को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा बिल लागू किया जाए जिससे देश का चौथा स्तंभ सुरक्षित रहे ।
इस मौके पर आनन्द तिवारी, नरेंद्र कुमार नायक, जुगुल किशोर द्विवेदी, आलोक शर्मा, रविन्द्र मिश्रा, अनुज तिवारी, पप्पू यादव, आशीष अवस्थी, डालचंद्र कुशवाहा, रोहित चौबे, उमाशंकर कुशवाहा, हरिओम सोनी, प्रवीण पटेरिया, कमल नयन चतुर्वेदी, संदीप कुमार, नारायण सिंह सहित दर्जनों पत्रकार उपास्थित रहे।