दोपहर में ही आंधी तूफान और झमाझम बारिश
- न्यूज़ गाड़ासरई –मौसम विभाग के अनुसार यास तूफान का असर अनेको शहरों को प्रभावित करने की चेतावनी मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही कर दी थी जिसका असर आज डिंडोरी जिले के बहुत से इलाको में देखा गया जंहा आंधी तूफान से कई टपरे उड़ गए एवं घरों के टीनसेट उड़ गई कई घरों में पानी भर गया।
जानकारी के अनुसार अभी तक जान-मानस की हताहत होने की कोई खबर प्राप्त नही हुई है ,
यास के सामने नौतपा बेअसर साबित हो रहे हैं। 25 मई से नौतपा शुरू हुए थे। उसी समय चक्रवाती तूफान भी बन गया था। इससे मौसम फिर ठंडा बना हुआ है। ठंडी हवा चलने से गर्मी का एहसास काम हुआ हालाकि आंधी तूफान थमने के बाद शाम के बक्त थोड़ी उमस भी रही।पिछले वर्षों में नौतपा में तापमान 35 से40 डिग्री से ऊपर चला जाता था। इससे लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहता था। मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 मई को तेज हवा एवं गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश….