उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सहारनपुर
बिजली विभाग बना आम आदमी के उत्पीड़न का अड्डा!
1) बिजली का बिल जमा होने पर भी पूरे शहर में लोगों के कनेक्शन तार बदलने के नाम पर काटे जा रहे हैं जबकि तार बदलने का काम बिजली विभाग का है तार बदलने के नाम पर आम आदमी का उत्पीड़न किया जाता है जो कि तुरंत बंद होना चाहिए!
2) बिजली का बिल जमा न होने पर लोगों को समय न देकर तुरंत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है जो कि गलत है!
3) व्यावसायिक कनेक्शन लेने वाले व्यापारियों को उनका सम्मान मिलना चाहिए और कागजों के नाम पर उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए और उनको तुरंत कनेक्शन दिए जाने चाहिए!
4) ओवरलोड के नाम पर लोगों का उत्पीड़न बंद हो!
5) न्यूनतम बिल राशि को खत्म करके जितने यूनिट उपभोग हो उतने का ही बिल व्यापारियों का लिया जाए!
6) सड़कों पर बेवजह लटके हुए तारों को तुरंत ठीक किया जाए एवं सड़कों के किनारो पर लगे हुए पोलो को व्यवस्थित किया जाए क्योंकि इन पोलो के कारण अतिक्रमण को बढ़ावा मिलता है और जो पोल सड़क के बीच में आ गए हैं उनके कारण दुर्घटना भी होती रहती है!
अतः इस प्रकार के खंभों को बिजली विभाग तुरंत हटाने की व्यवस्था करें!
7) कई बार देखने में आता है कि यदि किसी व्यापारी का निवास अपने प्रतिष्ठान के ऊपर प्रथम तल पर है तो भी उसको घरेलू कनेक्शन देने में आनाकानी की जाती है जो कि पूर्णतः गलत है। उसको उसी व्यवसायिक रेट पर घर पर भी बिजली का उपयोग करना पड़ता है। अतः विभाग की और से व्यापारी साथी को अलग से घरेलू कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जाए!
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडलउपरोक्त लिखी गई मांगों पर जल्द से जल्द बिजली विभाग के सम्मानित उच्च अधिकारी गण से कार्यवाही की उम्मीद करती है!
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी जी ,प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र कोहली जी ,प्रदेश मंत्री मनीष कालरा जी ,मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा जी ,मंडल महामंत्री पंकज कलवाड़ा जी ,मंडल कोषाध्यक्ष संदीप सैनी जी , प्रेस प्रवक्ता निखिल खत्री जी ,जिला अध्यक्ष नरेश गोयल जी ,महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता जी ,मंडल उपाध्यक्ष समिति मंडल मंत्री प्रभात शर्मा जी ,मंडल संगठन मंत्री गुलशन जगा जी ,मंडल संगठन मंत्री संदीप वर्मा जी ,कन्हैया जी आदि लोग उपस्थित थे!
रिपोर्टरमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़