BJP का CM बने, यही मेरी आशा’उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया :- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में उद्धव ठाकरे की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के सामने उनकी सीटें बहुत कम हैं.उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि क्या यह परिणाम जनता को स्वीकार्य है? अगर यह स्वीकार्य है तो कुछ नहीं कहा जाएगा. सोयाबीन का कोई दाम नहीं है और महिलाएं असुरक्षित हैं, इसके बावजूद बीजेपी जीती है.उन्होंने कहा कि आशा है कि बीजेपी का सीएम बने. शिवसेना-यूबीटी चीफ ने कहा, ”महाराष्ट्र में कोई बिल लाना हो तो उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. हमने महाराष्ट्र का दौरा किया. हमारी सभा में लोगों की प्रचंड भीड़ होती थी. सोयाबीन के दाम और महिलाओं की असुरक्षा के बावजूद लोगों ने महायुति को वोट दिया. क्या यह गुस्से में मतदान किया? लाड़की बहन योजना का प्रभाव है, यह तो पता नहीं लेकिन राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है. आशुतोष मिश्रा इंडियन टीवी न्यूज़ मुंबई l