विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अन्य क्रियाकलापों का होना भी आवश्यक होता है, बीते कल ,दिनांक 30 नवंबर को आराधना कॉन्वेंट स्कूल में फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें अत्यधिक छात्रों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया, छात्रों ने अनेक प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाकर नगरवासियों, अभिभावकों व उनके रिश्तेदारों को स्वतः खरीदने पर मजबूर कर दिया ।
फूड फेस्ट के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पखांजूर नगर की नगर अध्यक्ष श्री मती मोनिका साहा, देव शील – खंड शिक्षा अधिकारी, सपन तरफदार, शंकर सरकार, राजेश नैय्यर, गणेश साहा, फादर एलेन, फादर दिलीप, भुवन वर्मा, कृष्णपाल राणा , हरपाल सिंह, महेश्वर शर्मा, डॉक्टर जोजो, डॉक्टर प्रभात टोप्पो, डॉक्टर प्रमिला टोप्पो, पखांजूर के अन्य गणमान्य नागरिक सभी अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह देखा गया साथ ही उनके अभिभावकों में भी अत्यधिक खुशी और उत्साह देखा गया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम होने चाहिए जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो और
व्यवसाय किस प्रकार किया जाना चाहिए ये सीखने को मिले। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मोनिका साहा ने विद्यार्थियों के समस्त समूहों में जा कर क्रमशः पकवान को चख कर उनका उत्साह वर्धन किया।
फूड फेस्ट में विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मारिया, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर रीता,शिक्षक प्रद्युम्न शुक्ल, शोभन बनर्जी, भारत साहू, सीमा बाला एवं विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।