जनपद बांदा क्षेत्र बबेरू के अंतर्गत कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव में मिशन शक्ति फैज 5 नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया गया ।कोतवाली बबेरू से पुलिस महिला आरक्षी , रीनू यादव, उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव, कांस्टेबल सोनेलाल के द्वारा सभी छात्राओं को बताया की महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है ताकि उन्हें रोजगार शिक्षा आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौक़े मिल सके इसी क्रम में शासन द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न हेल्प नंबरों जिसमें आपातकालीन सेवा डायल 112, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, स्वास्थ्य सेवा 102 चाइल्ड, हेल्पलाइन नंबर 1098 आपातकाल सेवा दुर्घटना पर 108 नंबर साइबर द्वारा ठगी का शिकार लोग कैसे होते हैं इसे कैसे बचा जा सकता है आदि के विषय में जानकारी दी वहीं पर उपनिषद योगेंद्र कुमार के द्वारा सभी छात्राओं को यातायात के विषय में जानकारी दी इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी, डॉ रवि करण सिंह, पुष्पा देवी सहित सभी शिक्षक व शिक्षाएं मौजूद रहे।
*बांदा से संवाददाता-* विनय सिंह की रिपोर्ट