सुन्दरलालब्यूरो चीफ जिला सोलन
ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कसौली के हेरिटेज बाजार से मशोबरा राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा तक जाने वाले सड़क मार्ग का मंगलवार को कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपूरी ने विधिवत भूमि पूजन किया ओर सड़क के नवीनीकरण की आधारशिला रखी । ब्रिटिश शासन काल में बनी इस ट्रेक पाथ की हालत खराब बनी हुई थी जिसपर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था । पर्यटक स्थल से जुड़े इस मार्ग को चकाचौंध बनाने के लिए कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपूरी लोकनिर्माण विभाग को कड़े निर्देश दिये हैं कि समयावधि में इस सड़क मार्ग का नवीनीकरण किया जाये ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े । और यहां पर्यटन स्थल पर सैलानियों को इस मार्ग से आने जाने में आसानी हो सके ।बता दें कि कसौली विधानसभा क्षेत्र का कसौली पर्यटन स्थल मुख्यालय भी है जहाँ पर कसौली तहसील कार्यालय , न्यायालय, उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय, भी स्थापित है जहाँ पर प्रतिदिन लोगों का आना जाना लगा रहता है । अब इस सड़क मार्ग के नवीनीकरण पर लगभग 90 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है । विधायक विनोद सुल्तानपूरी ने इस मौके पर कहा कि सड़क लोगों की विकास की भाग्य रेखा है उसके लिए सरकार से धन की कोई कमी आने देंगे । उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये । इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग कसौली के अधिशासी अभियंता गुरबिंदर राणा, एस डी एम मेहन्द्र कुमार, बीडीओ धर्मपुर , सहायक अभियंता भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता यशपाल, पूर्व पार्षद गुरप्रीत मोंटी ,मनमोहन, कंवर, रमाकांत जैन, शेषपाल, आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित ।