क्षेत्र पंचायत की बैठक स्थगित
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
घोरावल। आगामी 17 दिसंबर को होने वाली क्षेत्र पंचायत की बैठक स्थगित हो गई है। हालांकि इस संबंध में स्पष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया गया। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि आगामी 17 दिसंबर को क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित कर दी गई है।
बैठक की तिथि घोषित होने के बाद संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचित किया जाएगा।