ग्राम पंचायत पंडरी पानी विकासखंड करंजिया के आदिवासियों के कठिन समस्याओं का निदान करने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी साहू ने डिंड़ौरी कलेक्टर महोदय के नाम का पत्र डिंड़ौरी एसडीएम महेश मंडलोई को सौंपा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने बताया कि जिला डिंडोरी के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी विकासखंड करंजिया में लंबे समय से बिजली पानी रोड आदि जनहित से संबंधित कठिन समस्याएं हैं जिनका निदान शासन प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है आदिवासी बैगा जनजाति के लोग निवासरत हैं उन्हें सुविधा जनक समस्या का निदान नहीं होने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यहां तक की उन्हें शासन से प्राप्त राशन भी निर्धारित समय पर नहीं दिया जा रहा है तत् संबंध में अनेकों बार शासन व प्रशासन को जानकारी दिए जाने के बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है जिससे ग्रामीण लगातार परेशान है कलेक्टर महोदय से आग्रह किया है कि ग्राम पंडरीपानी विकासखंड करंजिया अंतर्गत रहने वाले सभी आदिवासियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बिजली पानी सड़क राशन आदि की सुविधा शासन के दिशा निर्देश के अनुसार तत्काल उपलब्ध कराया जायें।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश………