परीक्षितगढ़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई
मेरठ /परीक्षितगढ़
संवाददाता प्रिंस रस्तोगी
परीक्षितगढ़ अखिल विद्या समिति के तत्वाधान चल रहे परीक्षितगढ़ महोत्सव में नगर के सुभाष चौक में नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने ध्वजारोहण किया और कहा कि नेताजी हर दिल की धड़कन में है हर देशवासी उनका सम्मान करता था पूर्व प्रधानाचार्य पद्मसेन मित्तल ने उनके जीवन की महत्वपूर्ण जानकारी दी संयुक्त व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मा राजेन्द्र प्रसाद गर्ग, पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष सुनील त्यागी, आर एस एस के नगर संघ संचालक राजकुमार, पूर्व सभसाद मा श्याम सिंह महालवार,छिद्दा सिंह त्यागी सभसाद कमल सिंघल, राजीव शर्मा, रमेश चंद सिंघल ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया समारोह को संबोधित किया अखिल विद्या समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि परीक्षितगढ़ महोत्सव में 24 जनवरी को कवि सम्मेलन 26को गणतंत्र दिवस परेड 28 को विशाल परीक्षितगढ़ दिवस उत्सव, 31 को परीक्षितगढ़ महोत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम में पूनम रुहेला, सन्तराम सैनी, रामकिशन बंसल, चिकित्सक निशान्त गर्ग, बिन्नू शर्मा, चंद किरण, शिवदेव शर्मा, शारिक सैफी, हर्ष शर्मा,सुएब अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे