घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में समाथल रोड की है,गुरुवार रात लुटेरों ने किसान के बेटे को लूटने की कोशिश की, उसके शोर मचा देने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,भीड़ ने तीनों लुटेरों को पकड़ लिया। राहगीरों ने बाइक सवार तीनों बदमाशों को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया, पुलिस गिरफ्त में आए तीनों बदमाशो की शिनाख्त अरशद निवासी जयंतीपुर थाना मझोला,आजम और फरमान निवासियालदपुर के रूप में हुई, पुलिस गिरफ्त में आए तीनों बदमाशों के पास से 2अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद ब्यूरो से अनूप सारस्वत की रिपोर्ट