उरई (जालौन):एट थाना क्षेत्र के अमीटा में मिला संदिग्ध हालात में छात्रा का शव:
छात्रा का शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप:
उरई(जालौन)।जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम अमीटा में सड़क के किनारे झाडियों में छात्रा का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों व राहगीरों ने थाना पुलिस को दी।क्षेत्रीय लोगों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने आशंका जताई की जताई जा रही है।उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी है।
सूत्रों की अगर मानें तो मृतक छात्रा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी जो बीते रोज घर से पेपर देने निकली थी।अभी तक पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल अभी तक मृतक छात्रा की पुलिस पहचान तक नहीं करवा पाई है और न ही उसका पता लगा पायी है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन)उ.प्र.