सरेनी (रायबरेली) ! सरेनी क्षेत्र में आज दिन ब्रहस्पतिवार को सिंघौर तारा नामक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हर्षिता सिंह पत्नी योगेन्द्र सिंह ने 8 जून की सुबह अपने पति के साथ आपसी विवाद को लेकर विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसे देखकर परिजनों ने आनन-फानन में हर्षिता को पहुंचाया अस्पताल जहां 2 घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ अस्पताल रिफर कर दिया जहां पर उनका 4 घंटे तक लगभग चला इलाज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जिनकी उम्र 27 वर्ष थी जिनके पिता का नाम बिंदा सिंह पुत्र शिव सिंह को परिजनों द्वारा सूचना दी गई हर्षिता सिंह पत्नी योगेंद्र सिंह की एक नन्ही सी बेटी 4 वर्ष की आर्या सिंह है वही दूसरी ओर परिजनों ने मृत का शव लेकर अस्पताल से घर लाया गया।

तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी सूचना अनुसार घटनास्थल पर सरेनी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ पिकासो चौकी इंचार्ज हरिमोहन सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मृतक महिला के मायके वालों ने किसी भी प्रकार की घटना की असंका नहीं जताई मायके वालों का सिर्फ ये कहना है कि बिन मां की बच्ची का अच्छे से पालन पोषण हो और इस नन्ही सी बच्ची को प्रोपर्टी का हिस्सेदार बनाया जाए ।
रिपोर्ट, सन्नी