लोकेशन धार मध्य प्रदेश
दिनांक 20.09.2018 को थाना कानवन पर पीडिता की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 431/2018 धारा 354,354(ग),507,506 भादवि.7/8 पाक्सो एक्ट, एस.सी.एस.टी.एक्ट का आरोपी रोहित पिता भैरुलाल जाति राजपुत निवासी ग्राम इंगोरिया जिला उज्जैन के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया था।
आरोपी रोहित पिता भैरुलाल जाति राजपुत घटना दिनांक से ही फरार होने से आरोपी रोहित के विरुद्ध विवेचना पुर्ण कर धारा 299 जा.फौ.के तहत प्रकरण मे चालान क्रमांक 552/25.12.2018 का तैयार कर माननीय न्यायालय धार मे पेश किया गया था ।
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन एवं श्रीमान SDOP महोदय बदनावर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभय नेमा थाना कानवन ने तत्काल एक टीम गठित की गई ।
दिनांक 06.02.2025 को टीम द्वारा 7 वर्षो से फरार वांरटी रोहित पिता भैरुलाल जाति राजपुत निवासी ग्राम इंगोरिया जिला उज्जैन को उसके निवास ग्राम इंगोरिया जिला उज्जैन से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय धार मे पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में टीआई अभय नेमा, सउनि. राजेश हाडा, प्र.आऱ. 809 अमित पाठक, आरक्षक 1033 नवीन राठौर, आऱक्षक 1192 अजयपालसिंह थाना कानवन टीम का विशेष योगदान रहा, थाना प्रभारी अभय नेमा व थाना कानवन टीम द्वारा वरिष्ट अधिकारियों के निर्दशन में फरार अपराधियों की धरपकङ के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र शान्ति व्यवस्था बनी रहे ।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडिया न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555