कलेक्टर डॉ.केदार सिंह की उपस्थिति में राजस्व एवं वन भूमि से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संवादाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
आयोजित कार्यशाला में राजस्व भूमि,वन वर्किंग प्लान, डिनोटिफाइड भूमि, राजस्व गांवों की भूमि सहित अन्य राजस्व एवं वन भूमि के मध्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि ऐसी वन या राजस्व भूमि जिनमें वन या राजस्व की सीमा स्पष्ट नहीं है, उनका निराकरण लागू अधिनियमों, नक्शे एवं वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाए जिससे विकास कार्य एवं वन संरक्षण दोनों सूचारू रूप से हो सके।
कार्यशाला में अधिवक्ता एवं समाजसेवी श्री अनिल गर्ग ने भी राजस्व एवं वन भूमि के मध्य चल रहे विभिन्न प्रकरणों की जानकारी दी।
कार्यशाला में डीएफओ तरुणा वर्मा, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, सहायक कलेक्टर सौम्या आनंद, प्रशिक्षु आईएफएस चंचल पवार सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।