कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर
250 से अधिक UDID कार्ड जारी
नगर पालिका के सामुदायिक भवन में दिव्यांग जनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अब तक 250 से अधिक लाभार्थियों के यूनीक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी (UDID) कार्ड बनाए जा चुके हैं। यह शिविर ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना था।
शिविर में मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना एवं कृत्रिम अंग वितरण योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने आवेदन किए, जिनमें से कई को मौके पर ही प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
सिविल सर्जन डॉ. आर.के. शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य एवं पुनर्वास से संबंधित आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शिविर में उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन की चिकित्सकीय जांच, प्रमाण पत्र जारी करने एवं कृत्रिम अंग वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया गया।
जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती उषा पी. शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए तहसील स्तर पर यह शिविर आयोजित किया गया है। अब तक 250 से अधिक हितग्राहियों के UDID कार्ड बनाए जा चुके हैं, और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। शिविर स्थल पर विशेष काउंटर स्थापित किए गए थे, जहां दिव्यांगजन की सुविधा हेतु दस्तावेज़ सत्यापन एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए थे।
कुल 312 पंजीकरण हुए, जिनमें से 138 योग्य पाए गए और मौके पर 22 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने दिव्यांगजन को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की और उन्हें अधिक से अधिक सरकारी लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज़ों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिससे लाभार्थियों को जल्द ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।
ब्यूरो चीफ गजेंद्र सिंह यादव