खबर सहारनपुर से
थाना देवबंद,थाना सदर बाजार,थाना देहात कोतवाली,थाना कुतुबशेर एवम थाना मण्डी प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना देवबंद प्रभारी बीनू सिंह चौधरी के कुशल निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगों के मुंह पर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई का जोरदार तमाचा मारते हुए पीड़िता के बैंक खाते में कराए 93 हजार रूपए वापस
पीड़ित महिला ने अपने बैंक खाते में शत प्रतिशत धनराशि 93 हजार रुपए वापस देख इंस्पेक्टर बीनू सिंह सहित पुरी पुलिस टीम का,किया धन्यवाद अदा
इंस्पेक्टर बीनू सिंह चौधरी की ही पुलिस टीम ने 2 शातिर वारंटियों को बार बार दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार
थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह की पुलिस टीम को मिली जबरदस्त कामयाबी,एक शातिर चोर,चोरी की स्कूटी के साथ फतेहपुर जट्ट से आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार
थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए पकडा एक शातिर वारंटी
थाना कुतुबशेर प्रभारी एचएनसिंह की पुलिस टीम को भी ने भी,किया बाईक चोरी का सफल अनावरण,चोरी की बाईक के साथ 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम ने भी माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन कर,किए 3 शातिर वारंटी गिरफ्तार
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई
अपनी तैनाती के दौरान थाना नागल,थाना बिहारीगढ़ एवम थाना मिर्जापुर में नशा तस्करी,चोरी,लूट एवम मर्डर जैसे जघन्य मामलों के धड़ाधड़ खुलासे करने वाले इंस्पेक्टर बीनू सिंह चौधरी। ने अब थाना देवबंद की कमान सम्हालते ही अपराधियों का रिकार्ड खंगाल उन्हें जेल भेजना शुरू कर दिया है।आज भी इंस्पेक्टर बीनू सिंह चौधरी के कुशल निर्देशन में उनकी साइबर हेल्प डेस्क टीम कम्प्यूटर आपरेटर एएसआई रूपेन्द्र सिंह ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए साइबर ठगो के मुंह पर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई का जोरदार तमाचा मारते हुए आनलाइन ठगी का शिकार पीड़िता बबीता निवासी वाल्मीकि बस्ती क़स्बा देवबंद से ठगे 93 हजार रूपए उसके बैंक खाते में कराए वापस।अपने बैंक खाते में शत प्रतिशत धनराशि देख पीड़िता बबीता ने थाना देवबंद प्रभारी बीनू सिंह चौधरी सहित उनकी साइबर हेल्प डेस्क पुलिस का,किया धन्यवाद अदा।जबकि इंस्पेक्टर बीनू सिंह चौधरी। के कुशल नेतृत्व वाली ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजय यादव ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट एवम आर्म्स एक्ट मामले के दो शातिर वारंटियों वसीम सादो निवासी ग्राम गुज्जरवाडा एवम सोमनाथ उर्फ राजू पुत्र मंगतराम निवासी कस्बा देवबंद को किया गिरफतार।इसके अलावा थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र अधाना ने आज अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान फतेहपुर जट्ट से आगे पुलिया के पास एक स्कूटी चोर सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू पुत्र मिटठन लाल निवासी न्यू लक्ष्मीपुरम गलीरा 100 फुटा रोड को चोरी की एक स्कूटी जिसका नम्बर यूपी-11 बीओ 1037 के साथ किया गिरफतार।आपको बता दें,कि यह स्कूटी इस शातिर चोर ने पंत विहार कालोनी से चुराई थी।इसके अलावा थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामवीर शाक्य ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए चोरी के मामले के एक शातिर वारंटी सुमित पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम आसनवाली को बार बार दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार।इसके अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने अपनी सहयोगी टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चंद ही घंटों में बाईक चोरी का जोरदार खुलासा करते हुए चोरी की बाईक के साथ 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफतार।आपको बता दें,कि इन शातिर वाहन चोरों आनन्द उर्फ हरिओम पुत्र कुलदीप एवम कार्तिक पुत्र संजय दोनों ही निवासी राम मंदिर वाली गली राधा विहार ने यह बाईक अम्बाला रोड स्थित सागर रत्ना के बाहर से चुराई थी।इस मामले पर इंस्पेक्टर एचएनसिंह। की पुलिस टीम ने जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए इन दोनों शांतिर चोरों को चेकिंग के दौरान शमशान घाट के सामने गांव भाऊपुर की और जाने वाले रास्ते से चोरी की बाईक सहित पकड़ लिया।और यही नही *थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम कटहरा प्रथम चौकी प्रभारी नरेंद्र सोलंकी व उपनिरीक्षक ललित तोमर अपने अपने सहयोगी दलो के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए तीन शातिर वारंटियों आरिफ पुत्र निसार निवासी हुसैन बस्ती,साकिब पुत्र नौशाद निवासी पक्का बाग एवम अहमद राणा पुत्र फैजान राणा निवासी आजाद कालोनी को किया गिरफतार।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़