पति से झगड़ा होने पर मां ने दो बेटियों की गला घोटकर की हत्या, अपना गला भी चाकू से रेत दिया, हालत गंभीर।
संवाददाता अनूप सारस्वत,
मुरादाबाद। अमरोहा में मां ने दो बेटियों की गला घोटकर हत्या कर दी फिर धारदार हथियार से खुद का गला भी रेत कर सुसाइड की कोशिश की, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है घटना सोमवार दोपहर 12:00 की नौगांव सदात थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर की है, पड़ोसी सूचना पर पुलिस पहुंची, दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था कुछ घंटे बाद पति ऑफिस के लिए निकल गया इसके बाद मां ने वारदात को अंजाम दिया बहादुरपुर गांव में कोपिन पत्नी सोनिया और दो बेटियों अनुष्का और किट्टू के साथ रहता था छोटा भाई राम भूल सिंह और उसकी पत्नी भी यहीं रहते हैं सोनिया कोपेन की 9 साल पहले शादी हुई थी वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है हर शनिवार और रविवार को छुट्टी पर घर आता था ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को कोपिन घर आया था सोमवार सुबह उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था इसके बाद कोपिन गुरुग्राम के लिए रवाना हो गया देवर भी नौकरी के लिए चला गया उसकी पत्नी भी किसी काम से घर से बाहर गई थी।पुलिस का कहना है कि अब तक घटना का कारण पता नहीं चल पाया है कोपेन को फोन करके घटना की जानकारी दी गई है वह गुड़गांव से रवाना हो चुका है मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है हत्या आरोपी महिला का इलाज कराया जा रहा है अब तक सोनिया का बयान दर्ज नहीं हो सका है पति से शिकायत लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है पति-पत्नी के बीच विवाद था घटना के समय पत्नी घर पर अकेली थी सभी एंगल पर जांच की जा रही है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट