उरई(जालौन):
सामाजिक कार्यकर्ता की अपील पर अंबिका राजपूत ने किया रक्तदान:
जरूरतमंद को मिला जीवनदान:
उरई,रक्तदान महादान है, और जब किसी जरूरतमंद को इसकी आवश्यकता होती है, तो समाज के जागरूक नागरिक ही आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाते हैं। ऐसा ही उदाहरण उरई में देखने को मिला, जब सामाजिक कार्यकर्ता शांतिस्वरूप माहेश्वरी ने एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के लिए रक्तदान की अपील की, जिस पर अंबिका राजपूत ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।मरीज को तत्काल ब्लड की थी जरूरत थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय अस्पताल में भर्ती एक मरीज को आपातकालीन स्थिति में खून की जरूरत पड़ी। मरीज के परिजन ब्लड की व्यवस्था करने में असमर्थ थे, जिस कारण वे बेहद चिंतित थे। जब इस बात की सूचना समाजसेवी शांतिस्वरूप माहेश्वरी को मिली, तो उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया और अपने संपर्कों के माध्यम से रक्तदान के लिए लोगों से अपील की समाजसेवी अंबिका राजपूत ने जानकारी मिलते ही बढ़ाया मदद का हाथ और रक्तदान की इच्छा जाहिर की । समाजसेवी माहेश्वरी की अपील पर समाजसेवा भावना से प्रेरित अंबिका राजपूत ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस नेक कार्य से मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और उसकी स्थिति में सुधार देखने को मिला। मरीज के परिजनों ने अंबिका राजपूत और शांतिस्वरूप माहेश्वरी का तहेदिल से धन्यवाद किया और उनके इस सहयोग को सराहा। विदित है कि जनपद में समाजसेवी शांति स्वरूप महेश्वरी रक्तदान के प्रति हमेशा लोगों को जागरूक करते हैं और हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं वह इस नेक कार्य के लिए कई बार सम्मानित भी किये गये है । रक्तदान के बाद शांतिस्वरूप माहेश्वरी ने सभी से अपील की कि रक्तदान करने से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह एक महान सेवा भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सेहत के लिए भी लाभदायक होता है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
समाज में जागरूकता जरूरी है । अस्पताल प्रशासन ने भी रक्तदाताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़नी चाहिए, ताकि कोई भी मरीज समय पर रक्त की कमी के कारण अपनी जान न गंवाए। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सामाजिक कार्यों में सक्रिय लोग ही समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंबिका राजपूत के इस सेवा कार्य की क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.