अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
गुरु साहब पब्लिक स्कूल के परिसर में रविवार शाम आयोजित किए गए वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया . कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे उपस्थित अतिथियों और छात्र-छात्राओं के पालकों ने बच्चों का खूब उत्साह वर्धन किया . ढलती शाम मे ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इसके बाद छात्र-छात्राओं ने धार्मिक ; सामाजिक ; राजनीतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर एक से बढ़कर एक नाटक प्रस्तुत किए. इस बीच स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मंच पर स्वच्छता और मोबाइल के दुष्प्रभाव पर प्रस्तुत नृत्य के माध्यम से अनुकरणीय संदेश दिया . बच्चों ने कई मनोरंजक और आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किए.*
*आध्यात्मिक थीम पर प्रस्तुत गणेश वंदना ; श्री कृष्णा लीला और सीता हरण के प्रसंगों पर प्रस्तुत नृत्य नाटिका ने जमकर तालियां बटोरी और वातावरण को धार्मिक बना दिया . ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित झांसी की रानी ; पुलवामा अटैक एवं मराठा साम्राज्य पर आधारित नाटक के द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए सहर्ष बलिदान करने वाले वीर और वीरांगनाओं को याद किया गया. कार्यक्रम लोक नृत्य से भी अछूता नहीं रहा . कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गुजराती ; आदिवासी और छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की मनोरंजक प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया . देवी भक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका आई गिरी नंदिनी की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया.*
*कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों गणमान्य नागरिकों और छात्र-छात्राओं के पालकों ने संपूर्ण कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की.*
*लगभग 5 वर्ष बाद हुए वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम को जमकर सराहना मिली . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र जैसवाल के साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय एवं सुलोचना मालवीय के अलावा नप अध्यक्ष वर्षा मालवीय ; उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर ; संस्था के संरक्षक रितेश मालवीय; पार्षद गण बाली मालवीय ; पप्पू राठौर ; वहीद खान; मोहिनी जैन के अलावा बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवं पालकगण मौजूद रहे.*