नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
अलकतरा मिक्सिंग प्लांट के निकलता जहरीला धुआं से ग्रामीण परेशान
दारू/ हजारीबाग
सदर प्रखंड अंतर्गत हुटपा , मेरु के बीच अलकतरा मिक्सिंग प्लांट चलाया जा रहा है जिससे शुद्ध वातावरण को जहरीला वातावरण बनाया जा रहा है जिससे मेरु , हुटपा, तरवा के अलावे पास कई गांव दूषित हो रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य येन एच 522 के किनारे किया जा रहा है ऐसा प्लांट साइड में होना चाहिए था ना की सड़क किनारे ग्रामीणों के अलावा सड़क से गुजरने वाले राजगीर को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार तो ऐसा होता है की मिक्सिंग प्लांट चालू रहने एवं हवा चलने के बाद राहगीरों को सांस लेने में भी दिक्कत होता है प्लांट के नजदीक से गुजरने के बाद आंख की पलक कुछ पल के लिए बंद हो जा रहा है जिससे दुर्घटना होने की आशंका बना रहता है , छोटे छोटे बच्चे बीमार पड़ जा रहें हैं।ग्रामीणों की जिला प्रशासन से मांग है कि प्लांट के मालिक के ऊपर कार्यवाही किया जाए।