सहारनपुर से न्यायालय समाचार
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के कुशल निर्देशन में एवम पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के सख्त एक्शन के चलते
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान तथा पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल अब माननीय न्यायालयो मे भी हुए और अधिक सख्त
लडकी के साथ रेप करना व जान से मार डालने की धमकी देने के मामले मे एक अभियुक्त को हुई 10 साल कारावास की सजा तथा लगा अर्थदंड
थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल एवम पेरोकार अनुग्रह का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान
अभियुक्त को सजा दिलाने में एडीजीसी संजय मलिक एवम विवेचक उपनिरीक्षक जीत सिंह तोमर का भी रहा एक बड़ा योगदान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल अब माननीय न्यायालयो मे भी हुए और अधिक सख्त।सन 2018 मे एक लडकी के साथ बलात्कार करने एवम जान से मार डालने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त अनवार पुत्र स्व,मौहम्मद हुसैन को माननीय न्यायालय से हुई 10 साल कारावास की सजा तथा लगा 20 हजार रुपए का अर्थदंड।आपको बता दें,कि थाना मण्डी क्षेत्र के पीर वाली गली नम्बर-2 बरेलवियों का मदरसा निवासी अनवार पुत्र स्व,मौहम्मद हुसैन ने थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया था व जान से मार डालने की धमकी भी दी थी।जिस मामले में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने दिनांक 6-10-2018 को एक मुकदमा आईपीसी की धारा 376/506 तथा 3/4 पोक्सो एक्ट मे पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अनवार पुत्र स्व,मौहम्मद हुसैन को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया था।लगभग 7 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-13 द्वारा अभियुक्त अनवार को कल देर शाम 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई तथा लगाया 20 हजार रूपए का अर्थदंड।अभियुक्त को सजा दिलाने में जहां थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल व पेरोकार अनुग्रह का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान,तो वही एडीजीसी संजय मलिक एवम विवेचक उपनिरीक्षक जीत सिंह तोमर का भी रहा एक बड़ा योगदान।और यही नहीं इस मामले में मानिटरिंग सैल की भी सशक्त पेरवी रही।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़