उरई(जालौन):
सैनिक स्कूल में चयनित हुए छात्र सम्मानित:
उरई शहर के भारतीयम एजुकेशन सेंटर के 12 बच्चों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जनपद के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ दर्जन भर बच्चों का चयन हुआ है। चयनित बच्चों का सम्मान समारोह बुधवार को विद्यालय परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि एसआई बिपिन यादव ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जो बच्चे सफल हुए है, वे बधाई के पात्र है। पर जिन्हें सफलता नहीं मिली, वे निराश न हो। अगली बार फिर लगन से पढ़ाई करें और सफलता हासिल करें। संस्था के प्रबंधक विनीत बबेले ने कहा कि सफलता और असफलता लगी रहती है। पर प्रयास पूरी मेहनत से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार पार्थ सारथी, आशुतोष स्वर्णकार, आयुष भाटिया, लक्ष्य पटेल, आद्रका सोनी, देव तपा, कन्हा पटेल, अभ्यांश गौतम, काजल राजपूत, अनस बाबू, लक्ष्य वर्मा, अनस पाल आदि 12 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। यह सभी छात्रों का सैनिक स्कूल लखनऊ के लिए चयन हुआ है। इन सभी बच्चों को प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिमा बबेले, प्रबंधक बिनीत बबेले द्वारा मां सरस्वती के चित्र दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंम किया गया। इस मौके पर शिक्षकगणों में विजय कुमार, यश कुमार, शिबम कुमार, गौरब कुमार, राघवेंद्र सर, प्रीति मैडम व सुषमा मैडम मौजूद रही। वही कार्यक्रम का संचालन देवेश पाठक ने किया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.