खबर सहारनपुर से
थाना गागलहेडी प्रभारी सुरेश कुमार की लोगों को आतंकित करने वाले जिलाबदर अपराधी प्रिंस पर जबरदस्त कार्रवाई
अपर मेजिस्ट्रेट(वित्त एवं राजस्व के दिशा निर्देश पर थाना गागलहेडी प्रभारी सुरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ जिलाबदर अपराधी पर की बड़ी कार्रवाई
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने अपने सहयोगी दल के साथ इस बडे अपराधी के गांव पंहुचकर लाउड स्पीकर से मुनादी करा गैंगलीडर प्रिंस के घर,किया नोटिस चस्पा
जिलाबदर अपराधी प्रिंस को पनाह देने वाले रिश्तेदारों एवम गांव वालो पर होगी कडी कार्रवाई,, सुरेश कुमार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत तथा आगामी त्योहारो के मध्यनजर छोटे/बड़े अपराधियों पर इस समय बड़े स्तर पर कार्यवाही चल रही है,जिनमें कुछ गैंगस्टर एक्ट के अपराधी भी शामिल है।कल दोपहर भी थाना गागलहेडी प्रभारी सुरेश कुमार ने भी स्वम अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ माननीय अपर जिला मैजिस्ट्रेट(वित्त एवं राजस्व)सहारनपुर के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम-3(1) के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किए गए अभियुक्त प्रिंस पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम खतौली गुर्जर थाना गागलहेडी के घर पहुंचकर पहले तो लाउड स्पीकर से मुनादी कराई उसके बाद अभियुक्त प्रिंस के घर पर नोटिस चस्पा किया।और साथ ही साथ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार द्वारा अभियुक्त को सख्त हिदायत दी गई,कि वह 6 माह से पहले यदी सहारनपुर में कहीं भी नजर आया,तो होगी सख्त से सख्त कार्यवाही।उसके बाद थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने सभी ग्राम वासियों व अभियुक्त के रिश्तेदारों को भी सख्त चेतावनी दी,कि यदी कोई भी सख्स जिलाबदर अभियुक्त प्रिंस को पनाह देगा,तो उसके विरुद्ध भी होगी कडी कार्रवाई।आपको बता दें,कि अभियुक्त प्रिंस एक बड़े स्तर का अपराधी है तथा जिसका अपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़