लोकेशन धार मध्य प्रदेश
धार से इमरान खान की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़ धार जिला ब्यूरो चीफ धार
दिनांक 11.03.2025
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के व्दारा आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए धार जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों की गूगल-मीट के माध्यम से मिटिंग ली गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 11.03.2025 को आगामी त्यौहार होली, धुलेंडी, गलचुल, रंगपंचमी, गेर, फागयात्रा आदि को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों की गूगल मीट के माध्यम से मिटिंग ली गई।
मीटिंग में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिलें के समस्त अधिकारियों को भगौरिया, होली, रंगपंचमी, आदि पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गए।भगौरिया पर्व के दौरान लगने वाले प्रत्येक हाट-बाजारो/मैलो में महिलाओ की सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस अधिकारियो की विशेष रुप से ड्यूटी लगाने, एवं होली/रंगपंचमी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही असामाजिक तत्वो पर विशेष नजर रखने एवं शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालो पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही के संबंध में निर्देशित किया गया।
आसूचनाकर्ता एवं खुफिया विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सोशल मीडिया प्लेट फार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम आदि पर वायरल होने वाले आपत्तिजनक फोटो, आडियो, विडियो पर भी निगाह रखने के निर्देश दिए गए।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडियन टीवी न्यूज़ धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555