संवाददाता तारिक अहमद
बहराइच में उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा, सीओ मिहींपुरवा व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी में सोमईगौढी ग्राम में एक घर में मिलावटी खोवा बनाने का खुलासा हुआ । टीम ने उसे बनाने में।प्रयुक्त की जा रही सामग्री । व बने खोवे को नष्ट कराते हुए । उसे बना रहे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। । त्योहारों पर नकली खाद्य पदार्थो की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा अश्विनी पाण्डेय तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हर्षिता तिवारी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सोमईगौढी के मजरा बहराइचीपुरवा में पवन कुमार नकली खोआ बनाते हुए पकड़ा । इस दौरान नकली खोआ बनाने की लगभग दो कुंतल सामग्री को नष्ट कराते हुए उसे बना रहे व्यक्ति को मोतीपुर पुलिस के हवाले करते हुए विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए ।