फोटो – 18 एसजेआर- 03 (केप्षन – पुलिस गिरफ्त में आरोपी।)
गुलाना -शाजापुर। दो दिन पहले ढाबे से चोरी हुई एक बाईक को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी अवधेश कुमार शेसा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून की रात करीब 10 बजे एक ढाबे से उज्जैन निवासी देवेंद्र पिता धर्मेंद्र सारवान की बाईक जिसकी कीमत करीब 98 हजार है को अज्ञात बदमाष चुरा ले गया था। जिसकी षिकायत उसने अकोदिया पुलिस को की। पुलिस ने छानबीन शुरू की और शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मखावद के जंगल से ढूंढ ली। पुलिस ने बाईक के साथ आरोपी जितेंद्र पिता दरबार सिंह निवासी मखावद को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक आरएस परमार, प्रधान आरक्षक विपिन तोमर, आरक्षक शुभम रघुवंशी, सुजित विश्वकर्मा, अनिरुद्ध पाल, बलराम यादव, तेजसिंह सेंधव की अहम भूमिका रही।
इंडियन टीवी शाजापुर से संतोष सूर्या परमार की रिपोर्ट