पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत ,कोहराम
दुद्धी सोनभद्र।शनिवार को पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। यह घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरकहू पिकनिक स्पॉट में हुई। मृतक का नाम आदर्श कुमार (27) है, जो जाबर गांव का निवासी था।
आदर्श अपने परिवार और साथियों के साथ पिकनिक मनाने गया था। वह नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह लापता हो चुका था।
पुलिस और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण ढूंढने में दिक्कत आ रही थी ।जिसे आदर्श का शव दूसरे दिन रविवार की सुबह तकरीबन आठ बजे बरामद किया गया।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह