नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
रांची/झारखंड पूलिस की बड़ी कामयाबी 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
राँची पुलिस द्वारा दिनांक 07 मार्च 25 को बरियातू थाना अन्तर्गत कोयला व्यवसायी विपिन कुमार मिश्रा के ऊपर जानलेवा गोलीबारी की घटना के पश्चात बरियातू थाना में कांड दर्ज करते हुए एक SIT टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि अमन साहू के निर्देश पर विपिन कुमार मिश्रा की रेकी करते हुए घटना को अंजाम दिया गया। SIT की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान 02- ऑस्ट्रिया निर्मित लोडेड पिस्तौल, 01 – रेगुलर 09 mm पिस्टल, 01- 7.62 एमएम पिस्टल, 06- मैगजीन, 18-जिंदा गोली 09 mm का, 02- जिंदा गोली 7.62 एमएम का, घटना में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल के साथ घटना में शामिल 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।