खबर सहारनपुर मंडल से
डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मंसूरपुर थानाप्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री पीड़ितों का दर्द को बखूबी समझते हुए उनके चहरो पर मुस्कान लाने का काम तो कर ही रहें है साथ ही अपराधियों की कमर भी तोड़ रहें
माबाईल फोन पाकर मोबाईल स्वामियों के चेहरो पर आई मुस्कान,मोबाईल स्वामियों ने पुलिस की जमकर की प्रशंसा
मुजफ्फरनगर।डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन पर चलाये जा रहें अभियान में मंसूरपुर थानाप्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री पीड़ितों का दर्द को बखूबी समझते हुए उनके चहरो पर मुस्कान लाने का काम तो कर ही रहें है साथ ही अपराधियों की कमर भी तोड़ रहें हैं सुभाष अत्री वे उनकी टीम हमेशा मानवता निभाते हुए ऐसे लोगो की मदद करते हैं जो पुलिस विभाग के लिए शान कि बात हैं और यही नही वह बखूबी जानते हैं कि कैसे किसी व्यक्ति के द्वारा एक मोबाईल खरीदा जाता हैं और उसको उस मोबाईल खरीदने के लिए क्या क्या कुर्बानी देनी होती हैं और साथ ही उस व्यक्ति का मोबाईल में डाटा होता हैं जो इसके लिए कितना अहम होता है और आज भी मंसूरपुर थानाप्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड- बी रवि कुमार कि कॉस्टेबल ओमवीर सिंह ने खोये व गुम हुए 10 स्मार्ट मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 1,85,000/-) को खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया है साथ ही अपने खोये हुए माबाईल फोन का पाकर मोबाईल स्वामियों के चेहरो पर मुस्कान आई है।अपने मोबाईल पाकर मोबाईल स्वामियों ने पुलिस की जमकर प्रशंसा की।अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में खोये व गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव व थानाप्रभारी मंसूरपुर सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम व खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर कुल 10 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया। जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1,85,000/- रूपये है।आज थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 10 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़