बधिर विद्यालय के स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की किरण
संवाददाता तारिक अहमद
बहराइच में बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसमें जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरित किया गया। विगत 28 सालों से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जा रही है जिसमें कक्षा 1 से लेकर स्नातक तक के बच्चे प्रतिभाग करते हैं यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दो भाषा में होती है।
परीक्षा में जीरो ग्रुप में रितिक यादव प्रथम पुरुषोत्तम शर्मा द्वितीय अभिजीत पटेल तृतीय तथा ए हिंदी ग्रुप में प्रांजल ओझा प्रथम अस्मित श्रीवास्तव द्वितीय अनुराग शर्मा तृतीय व हिंदी में आदित्य पटेल प्रथम शौर्य गुप्ता द्वितीय रमन यादव तृतीय सा हिंदी में शिवांश चौधरी प्रथम माही सिंह द्वितीय कृतिका खन्ना तृतीय द हिंदी में अंकुश चौहान प्रथम सिद्धार्थ मिश्रा सेकंड आदित्य श्रीवास्तव तृतीय स्नातक ग्रुप में हिमांशु वाजपेई प्रथम आकाश वाजपेई द्वितीय अमृता तृतीय जीरो अंग्रेजी ग्रुप में अंश मिश्रा प्रथम जसकीरत सिंह द्वितीय अर्शप्रीत कौर और अग्रिमा शुक्ल तृतीय अंग्रेजी में जैनीषा कौर प्रथम जपनीत कौर सेकंड अरनव कुशवाहा थर्ड व अंग्रेजी में एकमपीत प्रथम अथर्व शुक्ला द्वितीया गुरमन सिंह तृतीय अंग्रेजी में विशन प्रीत सिंह प्रथम सुरभि द्वितीय साकिबा और रिद्धि राजपाल तृतीय डी अंग्रेजी में जसकीरत कौर प्रथम अंशनीत कौर सेकंड अवनीत कौर सेकंड नवदीप तथा हरजप तृतीया स्नातक ग्रुप में इरतिका प्रथम जीम अशरफ सेकंड अर्जमंद फातिमा तृतीय रही।
विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों में महक श्रीवास्तव प्रथम खुशी द्वितीय आयुषी मिश्रा तृतीय रही
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डॉ एसपी सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्री अनिल कुमार सिंह गोपीकांत शर्मा श्री राम किशोर गुप्ताविशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें विशेष प्रस्तुति आर्टिज्म बच्चों की थी जिन्होंने अपने हाव भाव से लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सरदार गुरविंदर सिंह विजय बहादुर गुप्ता संतोष सक्सेना मनोज कुमार सक्सेना हिमांशु उत्कर्ष सोनी रूप गीता आदि उपस्थित रही