नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
नूरी नगर मसजिद मयूरनचवा कजरी में बड़े अदब वो एहतेराम से ईद-उल-फितर की हुई नमाज
हजारीबाग:31 मार्च दिन सोमवार को नूरी नगर मसजिद मयूरनचवा कजरी में
बड़े अदब वो एहतेराम के साथ ईद-उल- फितर की नमाज अदा की गई।
नमाज के बाद सभी भाई एवं बुजुर्गों ने इमाम साहब से और मुजिम साहब के साथ सभी आपसी भाईचारगी दिखाते हुए एक दूसरे भाइयों से प्रेम से गले मिलकर ईद-उल फितर की दिली मुबारकबाद दिए।
एवम् देश और झारखण्ड राज्य के लिए अमन चैन शांति बना रहे और एक दूसरे से प्यार और इख़लाल हमेशा कायम रहे। सभी मुस्लिम भाइयों ने मिलकर दुआ किया।