चित्तौड़ गढ़
संवाददाता सुरेश शर्मा
धुंवालियां को ग्राम पंचायत बनाने की मांग
गंगरार। पंचायत समिति गंगरार की ग्राम पंचायत तुम्बडियां के धुंवालियां व आसपास के ग्राम वासियों ने धुंवालियां को ग्रामपंचायत बनाने के लिए एसडीएम पंकज कुमार बडगुजर एवं तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत को ज्ञापन दिया। प्रशासक लीलादेवी धाकड़ ने ग्राम पंचायत बड़ी होने से सर्वे के अनुसार ज्यादा जनसंख्या वाले गांव को नवीन ग्राम पंचायत को घोषित करने के लिए पत्र लिखा। गांव धुंवालियां की जनसंख्या 2011 के अनुसार ग्राम पंचायत तुम्बडिया के बाद पहला सबसे बड़ा गांव है। इस गांव के आस पास धौली, धान्तोल, रूपाजी का खेडा चतराजी का खेड़ा, सांडिया के गांवों के मध्य में स्थित है। सभी क्षेत्रवासी गरीब एवं काश्तकार है। यह पंचायत मुख्यालय से करीब 5 किलो मीटर की दूरी है। इन गांवों की सहमती से धुवालियां ग्राम को पंचायत मुख्यालय बनाया जाए। 2011 के अनुसार सभी गांवों की जनसंख्या मुख्यालय बनने की स्थिति में है। यहां ग्राम पंचायत के 6 वार्ड मौजूद है। यह क्षेत्र ग्रामीण काश्तकार गरीब परिवार का इलाका है। जो कि आर्थिक एंव भौगोलिक स्थिति से पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में लगभग तीन चौथाई परिवार भील, कंजर, चमार एवं सालवी समाज के निवास करते है। यह पंचायत वर्तमान में मुख्यालय से 8 किलो मीटर दूरी क्षेत्र में है। क्षेत्रवासी की उचित मांग को ध्यान में रखते हुए धुंवालियां ग्राम को पंचायत घोषित करने की मांग की।