ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
18/04/2025
वार्ता के लिए नक्सलियों ने दिया एक महीने का युद्ध विराम का प्रस्ताव
नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रभारी ने जताया गृहमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद
मेरे पहले बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद – रुपेश
मेरी सुरक्षा गारंटी देते हुए मेरे इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए भी धन्यवाद- रुपेश
वार्ता के लिए हमारे तरफ़ से प्रतिनिधित्व के लिए नेतृत्वकारी कामरेडों से मिलना ज़रूरी – रुपेश
इस लिए सरकार से मेरी अपील है एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाया जाए- रुपेश
मेरे पहले बयान का प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा कांग्रेस के लोगों द्वारा हमारे विरोध में किए गए बातों का अभी जवाब नहीं दे रहा हूँ अभी एक विषय पर ध्यान दे रहा हूँ – रूपेश