नरेश सोनी
हजारीबाग
सुरक्षाबलों के साथ सोमवार को मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए
हजारीबाग/बोकारो: सुरक्षाबलों के साथ सोमवार को मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई। सीआरपीएफ के अनुसार ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए और एक इंसास राइफल एवं एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ जब्त की गई। अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।