शादी के 18 दिन बाद राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर दी जान
फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार की सुबह को एक युवक ने भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। लोको पायलट ने इसकी सूचना मुरादाबाद कंट्रोल को दी। वही सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक 18 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की है। इसका कारण परिजन नहीं बता सके। थाना शाही के गांव रसूलिया निवासी रमेश कुमार कोरी (22) फतेहगंज पश्चिमी में एक कॉलेज के पास बन रही गोशाला में राज्य मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। वह सोमवार सुबह घर से काम करने के लिए निकला था, लेकिन नहीं पहुंचा। वह भिटौरा रेलवे स्टेशन से पहले पूर्व दिशा में करीब 50 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर पाटिलपुत्र एक्सप्रेस के आगे लेट गया। लोको पायलट के हॉर्न देने के बावजूद वह नही हटा। जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। लोको पायलट गिरधारी लाल ने मुरादाबाद कंट्रोल को युवक की आत्महत्या करने की सूचना दी। पड़ोसी महेंद्रपाल गंगवार ने बताया रमेश कुमार की 18 दिन पहले बहेड़ी के गांव पशुपुरा की काजल से शादी हुई थी।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली