नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
ग्रामीणों के सूझबूझ से बड़ा हादसा होने के अंजाम को रोका गया।
हजारीबाग/दारू : प्रखंड क्षेत्र के पुनाई पंचायत के अशोक पासवान के घर में खाना बनाते वक्त गैस पाइप लीकेज होने से गैस सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीण किसी के शादी में जाने के लिए एकजुट हो रहे थे। धुआं देख कर सभी दौड़ पड़े और गैस सिलेंडर को अर्जुन महतो ने बाहर खींच कर निकाल । अर्जुन अपनी और ग्रामीणों के सूझ बूझ से जूट की बोरी को भिगोकर तत्परता दिखाते हुए ढका जिससे आग पर काबू पाया जा सका। घर में रखा राशन, चूल्हा, और कपड़े स जल कर राख हो गई ।